महिला से छेड़छाड़, चार के खिलाफ प्राथमिकी

एसएम न्युज 24 टाइम्स, बदायूं

सहसवान। दवा लेने गई महिला से चार लोगों ने छेड़छाड़ की। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला का कहना है की नौ अगस्त की रात दो भाइयों में मारपीट हो गई थी। महिला ने बीच-बचाव करा दिया था। इसी को लेकर एक व्यक्ति रंजिश मानने लगा। 10 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे वह नजदीकी गांव में एक डॉक्टर के यहां दवा लेने गई थी। डॉक्टर की दुकान के पास आरोपित ने अपने तीन साथियों के साथ महिला को घेर लिया। ‌आरोपितों ने अश्लील अपशब्द कहते हुए छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर कासिम, वाजिद, कादिर और जाविद के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

एसएम न्युज 24 टाइम्स, बदायूं

Don`t copy text!