परिवर्तन की कहानी लिखने का काम करते हैं , नौजवान, इमरान इदरीसी

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी छात्र नौजवान जब-जब अपने हक अधिकारों के लिए सड़क पर उतरते हैं तो वह अपने हक अधिकारों का लेकर ही मानते हैं अगर कोई इनकी  आवाज दबाने का प्रयास करता है तो यही नौजवान परिवर्तन की कहानी लिखने का भी काम करते हैं।

 उक्त विचार समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान इदरीसी ने जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में कहीं। छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपस्थित छात्रों को छात्र शक्ति के साथ उनके कर्तव्यों को याद दिलाते हुए कहा बाराबंकी के छात्रों नौजवानों की ताकत से में भलीभांति परिचित हूं  यहां से हुए आंदोलन प्रदेश ही नहीं देश की सरकार को हिलाने का काम करते और बड़ी बात यह है कि बाराबंकी के छात्र और नौजवान जिस भी कार्य का बीड़ा उठा लेते हैं उसको पूरा कर कर ही मानते आप सब ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बाराबंकी लोकसभा सीट को जीतने का जो सपना देखा है निश्चित यह सपना साकार होगा। समीक्षा बैठक के पूर्व सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को माला पहनकर स्वागत किया तत्पश्चात छात्र सभा के निवर्तमान अध्यक्ष आकाश यादव, युवजन सभा अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष साफे जुबेरी की टीम ने छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पार्टी कार्यालय पहुंचने पर फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया। समीक्षा बैठक के उपरांत अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम नोमानी ने अपनी  जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी को छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान इदरीसी एवं सपा जिला हाफिज अयाज अहमद के अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र देकर उनको 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के दिशा निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव शमीम चौधरी, राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी शैलेंद्र सिंह आनंद, जिला महामंत्री हिमांशु यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, मोहम्मद सबाह, प्रदुमन यादव पव्वा, यसवंत यादव, रिजवान संजय, निवर्तमान अध्यक्ष छात्र सभा आकाश यादव, जिला अध्यक्ष युवजन सभा आशीष सिंह आर्यन, जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड शाफे जुबेरी, महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती पूनम यादव, अल्पसंख्यक सभा  अध्यक्ष इंतखाब आलम नोमानी, प्रबुद्ध सभा अध्यक्ष करन मिश्रा, मजदूर सभा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश राजवंशी, श्रीमती रूमी राय, जिला सचिव शान सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष हफीज सलमानी, उत्कर्ष पटेल, आलोक यादव, शिवम प्रधान, अनुज रावत, नितिन वर्मा, आशुतोष यादव, सोनू सिंह, प्रियांशु वर्मा, विशाल यादव, आनंद यादव, आदि प्रमुख पदाधिकारी और फ्रंट संगठनों के कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
Don`t copy text!