गैंग लीडर अतुल वर्मा की 5 करोड़ से अधिक सम्पति हो चुकी है कुर्क
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी बनाकर लोगों को आकर्षक ब्याज का लालच देकर आम जनता का पैसा जमा कर ठगी करने वाले गैंग के सक्रिय सदस्य संतोष कुमार यादव की 66 लाख रुपये कीमत की सम्पति कुर्क करने का आदेश् जारी किया गया है । पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा संगठित होकर अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मसौली पर यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत अतुल वर्मा गैंग के अभियुक्त, सक्रिय सदस्य संतोष कुमार यादव पुत्र जगजीवन यादव निवासी रसूलपुर थाना बदोसराय की ग्राम मीठेपुर परगना बदोसराय तहसील सिरौलीगौसपुर स्थित एक अदद भूखण्ड कीमत लगभग- 10 लाख जो अभियुक्त के भाई अजय कुमार के नाम व
ग्राम रसूलपुर थाना बदोसराय स्थित भूमि 84.70 वर्गमीटर पर निर्मित पक्का मकान व 59.30 वर्गमीटर पर सहन सहित कुल 144 वर्गमीटर भूमि कीमत लगभग- 56 लाख रुपये अभियुक्त के नाम दर्ज है। जिसे जिला मजिस्ट्रेट्ट ने कुर्क करने के आदेश जारी किये है।अभियुक्त संतोष यादव अतुल वर्मा गैंग लीडर के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु लोगों को सस्ती आवासीय जमीन/प्लाट का लालच देकर एडवान्स में रुपये लेने व उनको जमीन व प्लाट न देने पर सम्बन्धित द्वारा अपने रुपये वापस मांगे जाने पर आश्वासन देकर टाल मटोल करते हुए भारी धनराशि एकत्र करने के बाद लोगों को ठगने के इरादे से लाइफ लांग मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी/कम्पनी बनाकर लोगों को आकर्षक ब्याज का लालच देकर आम जनता का पैसा जमा कराये जाने तथा मिच्योरिटी अवधि पूर्ण हो जाने के बाद भी ग्राहकों का पैसा वापस न करने के अलावा एस0टी0एस0 इन्फ्रा (संकल्प सिटी) नाम की सोसायटी बनाकर लोगों से ठगी करने जैसे आपराधिक कृत्य करने का काम करता है।
( गैंग लीडर अतुल वर्मा की 5 करोड़ से अधिक सम्पति हो चुकी है कुर्क )
सस्ती दर पर प्लाट देने एव ग्राहकों से पैसा जमा कराकर वापस न करने के दर्ज मुकदमे के मुख्य अभियुक्त अतुल वर्मा की चल/अचल सम्पत्ति कीमत लगभग 05 करोड़ 03 लाख रुपये का तथा गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्य शरद कुमार वर्मा की 41 लाख 60 हजार रुपये की सम्पत्ति को राज्य के पक्ष में कुर्क किया जा चुका है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

