भाकियू की आपात बैठक सम्पन्न

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई की आपात बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा की अध्यक्षता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह की उपस्थित में आयोजित हुई।बैठक में बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर यह तय किया गया कि किसान पूर्णतयः बरबाद हो गया है जिससे यह निर्णय लिया गया है कि समस्त सरकारी वसूली रोकी जाए। साथ ही जनपद व प्रदेश के गन्ना किसानों का तत्काल भुगतान कराया जाए। दूसरी तरफ यह भी चिन्ता व्यक्त की गई कि किसान यदि अपने हक व अधिकार के लिए आंदोलन करता है तो शाशन व प्रशासन द्वारा उसकी आवाज को दबाने के लिए उसके ऊपर मुकदमा दर्ज कराने की परम्परा शुरू की गई है। गौरतलब रहे कि बीते माह 10 फरवरी को धरना प्रदर्शन के दौरान तमाम मांगो को लेकर जिलाधिकारी से मिलने जा रहे भाकियू पदाधिकारी,कार्यकर्ता व किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया।इसी तरह से विगत 7 मार्च को अहमदपुर टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राकेश टिकैत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चन्द चैधरी के अंतिम संस्कार में जा रहे थे,टोल प्लाजा पर लगभग 5 किमी तक वाहनों की लंबी लाइन के कारण लगे जाम को देखकर श्री टिकैत ने इसका कारण टोल कर्मी से पूछ लिया जिसपर टोल कर्मी ने अभद्रता पूर्वक बात करते हुए यह कह दिया कि आप कौन होते हैं पूछने वाले।टोल कर्मी की इस बात से श्री टिकैत दुखी हुए और अंतिम संस्कार में शामिल होने बस्ती चले गए।अपने नेता से हुए दुर्व्यहार से क्षुब्ध होकर सैकड़ो कार्यकर्ताओ सहित जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व में शांति पूर्वक धरना दिनभर चलता रहा।इस दौरान कार्यकर्ताओ से टोल कर्मियों द्वारा अभद्रता की जाती रही।इसके बाद श्री टिकैत वापस आये तो सौहार्द पूर्वक हुई वार्ता में टोल प्रबंधक व एस डी एम सदर,क्षेत्राधिकारी सदर सहित कोतवाल जैदपुर की मौजूदगी में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा टोल एग्रीमेंट की कॉपी टोल प्रबंधक द्वारा किसानों को देने की बात पर दोनो पक्ष राजी हुए और इसका लिखित समझौता भी हुआ।लेकिन दिनांक 12 मार्च को टोल प्रबंधक द्वारा लिखित समझौते का उल्लंघन करते हुए राकेश टिकैत सहित कई किसानों पर मुकदमा लिखा दिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने कहा कि शाशनध्प्रशासन किसानों की आवाज को दबाना चाहता है। भाकियू के द्वारा शांति पूर्वक किये जा रहे धरना प्रदर्शन पर पुलिस फर्जी मुकदमे लिख रही है।इससे जनपद ही नही पूरे प्रदेश के किसानों में आक्रोश व्याप्त है।इसको लेकर आगामी 5 अप्रैल के बाद टोल प्लाजा पर प्रदेश व्यापी आंदोलन राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से चालू किया जाएगा। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल ने कहा कि मवैय्या कोठी के किसान जगजीवन वर्मा की राजस्व कस्टडी में हुई मौत को लेकर जिला प्रशासन द्वारा यदि समय सीमा में कोई ठोस कार्यवाई नहीं कि जाती है तो इसका जवाब भी आंदोलन में मांगा जाएगा। इस बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा अनिल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल,उत्तम सिंह, अनुपम वर्मा, सतीश वर्मा ‘रिन्कू‘ कृष्णपाल सिंह बबलू,ओम प्रकाश,चै0 प्रेम चन्द, रईश अहमद, राधेलाल, दिनेश चन्द,हौसिला प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!