20 हजार के इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। गौशाला निर्माण व रख-रखाव हेतु सरकार से अनुदान दिलाने के नाम पर फर्जी संस्था बनाकर धोखाधड़ी करना,फर्जी चेक देना तथा प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लोगों से पैसों की ठगी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के
वांछित 20 हजार के इनामिया अभियुक्त को मसौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को सर्विलांस व थाना मसौली की संयुक्त पुलिस टीम ने यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना मसौली से सम्बन्धित वांछित 20 हजार रुपये का इनामिया गिरोह सरगना घनश्याम श्रीवास्तव उर्फ अनिल पुत्र स्व. विक्रमा श्रीवास्तव निवासी मकान नं0 19/20 शिव विहार कालोनी मिर्जापुर थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ को शहावपुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्त, गैंगस्टर एक्ट में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त द्वारा संगठित गिरोह बनाकर विगत 15-16 वर्षों से आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ हेतु गौशाला के निर्माण व रख-रखाव हेतु सरकार से अनुदान दिलाने के नाम पर फर्जी संस्था बनाकर धोखाधड़ी करना,फर्जी चेक देना तथा प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लोगों से पैसों की ठगी करने जैसे अपराधिक कृत्य करते है। थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि अभियुक्त घनश्याम श्रीवास्तव शातिर दिमाग का अपराधी है जो अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ लोगो को गौशला का अनुदान दिलाने व अन्य तरह का प्रलोभन देकर ठगी का काम करते है जिनके विरुद्ध थाना मसौली मे मुकदमा दर्ज है ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!