ग्राम पंचायत मुबारक में ग्राम पंचायत का आयोजन ……..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत मुबारक में ग्राम पंचायत का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता एडीओ आई एस बी देवेन्द्र सिंह के समक्ष कई शिकायत आई।जिसके निस्तारण के निर्देश दिए। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत मुबारकपुर के पंचायत घर पर एडीओ आई एस बी देवेन्द्र सिंह के समक्ष गांव के राम लाल ने शिकायत पत्र देकर कहा है कि वृद्धावस्था पेंशन न आने की शिकायत किया है। रिन्कू ने बुढ़ानी तालाब से बांसा वाली बाग तक चक मार्ग की पटाई की मांग की है।फतेह बहादुर ने विद्यालय के सामने बिजली का टूटे पोल बदलने की मांग की है। ग्राम प्रधान कांति देवी , पंचायत सचिव जैसराम, प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार, रोजगार सेवक हेमंत वर्मी सहित ग्रामीण लोग मौजूद थे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

