थाना परिसर मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व चेहलुम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित…
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। शनिवार को थाना परिसर मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व चेहलुम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित गयी बैठक मे क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान ने लोगो से सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की उन्होंने ने कहा कि पर्व के दृष्टिगत प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे, फिर इसमें आप सभी के सहयोग जरूरत है। ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओ एव सम्भ्रान्त जनो से रूबरू होते हुए सीओ हर्षित चौहान ने कहा कि त्योहार का आनंद तभी आता है, जब उसे सौहार्द पूर्वक मनाया जाए। सभी लोग शांतिपूर्ण त्योहार मनाएं। कहीं समस्या आती है तो तुरंत इसकी जानकारी दें, उसका त्वरित समाधान कराया जाएगा। पर्व पर बेहतर सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाय।
थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व चेहलुम सभी लोग आपसी भाईचारा के माहौल में मनाएं। त्योहार पर किसी ने अराजकता फैलाने की कोशिश अथवा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा बिंदु पर कहीं कोई समस्या आती है तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें उन्होंने सभी लोगों को अफवाहों से बचने के प्रति सचेत किया। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की आपत्ति जनक पोस्ट न लगाने पर जोर दिया। छोटे-छोटे विवादों से बचने को कहा, क्योंकि कभी-कभी छोटे विवाद बड़ी घटना का कारण बन जाते हैं। इस मौक़े पर ग्राम प्रधान अनीस अफजाल अंसारी, कलीम चौधरी, राम सिंह यादव, नीरज कुमार, प्रेमनंद वर्मा सहित भारी संख्या मे जनप्रतिनिधि एव सम्भ्रान्त जन मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

