मनरेगा कार्यो की जाँच करने पहुंची लोकपाल टीम……
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। मनरेगा कार्यो की जाँच करने पहुंची लोकपाल टीम के सदस्यों के सामने ही शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से अभद्रता करते हुए ग्राम प्रधान के भाई पर जानलेवा हमलाकर लहूलुहान कर दिया। जाँच टीम मे शामिल अवर अभियंता सहित घायल युवक ने थाना सफदरगंज मे तहरीर दी है।
मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसौली का है रसौली के मजरे केसरीपुर निवासी मनीष कुमार पुत्र सुखनंदन ने मनरेगा योजना द्वारा नहर पटरी पर करायी गयी सर्विस रोड कार्य की शिकायत की थी शनिवार को लोकपाल मनरेगा लक्ष्मी श्रीवास्तव , अवर अभियंता आर ई डी प्रमोद कुमार गौतम के साथ जाँच करने पहुंचे तो शिकायतकर्ता मनीष व उसके पिता सुखनंदन ने जाँच टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलोच करने लगा मौक़े पर मौजूद ग्राम प्रधान जिया उल हक के भाई ऊबेदुरहान पुत्र अलीम ने विरोध किया तो मनीष कुमार अपने पिता एव दो अन्य साथियो के साथ हमला कर प्रधान के भाई को लहूलुहान कर दिया। विदित हो कि शिकायतकर्ता मनीष कुमार के ऊपर पहले से ही कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है तथा अपनी दबँगाई से लोगो मे दहशत बनाये रखता है। घायल उबेदुररहान एव अवर अभियंता प्रमोद कुमार गौतम ने दबँग बाप बेटे के विरुद्ध तहरीर दी है सफदरगंज पुलिस ने घायल का सीएचसी बड़ागांव मे चिकत्सीय परीक्षण कराया है । वही दूसरी ओर मनीष कुमार के भाई ब्रजेश कुमार ने अपने कई अन्य साथियो के साथ थाना सफदरगंज पहुंच कर ग्राम प्रधान जियाउल हक अंसारी एव उनके भाइयो के विरुद्ध मारपीट करने की तहरीर दी है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

