मुख्यमन्त्री से दबंगो की शिकायत करने के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग, पीड़ित के ट्यूबेल की लाईन काटी धान की फसल सूखी, उच्चाधिकारियों के चक्कर काटते काटते पीड़ित हुआ बीमार
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं । उप विधुत केन्द्र म्याऊँ से सम्बंधित प्रकरण में दबंग राजाराम पुत्र अनोखे व महावीर पुत्र राजाराम ने पीड़ित किसान कल्यान शाक्य पुत्र लाखन निवासी ग्राम म्यारी थाना उसावां के ट्यूबेल के तार काट दिये और किसान से एक लाख की रंगदारी की मांगकर न देने पर जान से मारने का आरोप पीड़ित ने लगाया है।दबंगो द्वारा तार काटने का वीडियो भी वायरल हो चुका है। पीड़ित किसान को बिजली विभाग व पुलिस से किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है ।पीड़ित किसान पुलिस प्रशासन व बिजली विभाग के चक्कर काटते काटते बीमार हो गया और उसकी धान की फसल सुखकर गिर रही है।पीड़ित किसान ने मुख्यमन्त्री से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यबाई कर न्याय की मांग की है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

