आरटीओ कार्यालय में अवैध तरीके से वसूली करने वाले 09 अभियुक्त गिरफ्तार,
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आरटीओ कार्यालय में प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर अवैध तरीके से वसूली करने वाले 09 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 03 अदद आरसी, 02 अदद फिटनेश प्रमाण पत्र, 09 अदद मोबाइल फोन व कुल 22,950/-रुपये नकद बरामद –
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है- जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 बीनू सिंह के नेतृत्व में दिनांक 02.09.2023 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स की मदद से आरटीओ कार्यालय में जनता से प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर अवैध तरीके से वसूली करने वाले अभियुक्तगण 1. वीरेन्द्र कुमार पुत्र माता प्रसाद निवासी श्रावस्तीनगर मकान नं0 61 लखपेड़ाबाग थाना कोतवाली नगर बाराबंकी 2. डा0 संजय श्रीवास्तव पुत्र स्व0 रज्जन लाल श्रीवास्तव निवासी गोकुल नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 3. आफताब आलम पुत्र इनायत अली निवासी ईदगाह मैदान के पास पीरबटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 4. सुनील पाठक पुत्र वेद प्रकाश पाठक निवासी साउथ सिटी तेलीबाग थाना पीजीआई जनपद लखनऊ 5. विशाल सिंह पुत्र रामचन्द्र वर्मा निवासी डमौरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी 6. राममिलन वर्मा पुत्र रामनरेश वर्मा निवासी पनिहल थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी 7. आशीष कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी गडरियन पुरवा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी 8. प्रद्युम्न उपाध्याय पुत्र तुलसीराम उपाध्याय निवासी लालूपुर थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी 9. रमजान पुत्र स्व0 नासिर अली निवासी मो0 सरावगी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को आरटीओ आफिस, आवास विकास थाना कोतवाली नगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 03 अदद आरसी, 02 अदद फिटनेश प्रमाण पत्र, 09 अदद मोबाइल फोन व कुल 22,950/-रुपये नकद बरामद किए गए। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 976/2023 धारा 420/384 भादवि पंजीकृत किया गया। प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा आरटीओ कार्यालय में आने वाले लोगों से उनके कार्यों जैसे वाहन का डीएल, रजिस्ट्रेशन व फिटनेश आदि प्रमाण पत्र शीघ्र बनवाने व धोखाधड़ी कर फीस के नाम पर धमकाकर अवैध वसूली जैसे अपराध कारित किये जाते है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. वीरेन्द्र कुमार पुत्र माता प्रसाद निवासी श्रावस्तीनगर मकान नं0 61 लखपेड़ाबाग थाना कोतवाली नगर बाराबंकी
2. डा0 संजय श्रीवास्तव पुत्र स्व0 रज्जन लाल श्रीवास्तव निवासी गोकुल नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
3. आफताब आलम पुत्र इनायत अली निवासी ईदगाह मैदान के पास पीरबटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
4. सुनील पाठक पुत्र वेद प्रकाश पाठक निवासी साउथ सिटी तेलीबाग थाना पीजीआई जनपद लखनऊ
5. विशाल सिंह पुत्र रामचन्द्र वर्मा निवासी डमौरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
6. राममिलन वर्मा पुत्र रामनरेश वर्मा निवासी पनिहल थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
7. आशीष कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी गडरियन पुरवा थाना जहागीराबाद जनपद बाराबंकी
8. प्रद्युम्न उपाध्याय पुत्र तुलसीराम उपाध्याय निवासी लालूपुर थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
9. रमजान पुत्र स्व0 नासिर अली निवासी मो0 सरावगी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी

