बेरोजगारों के खिले चेहरे, मिला रोजगार
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ । जिला सेवायोजन कार्यालय डी0एम0रोड बदायूँ की ओर से एक दिवसीय ऑफलाइन/ऑनलाईन रोजगार मेला का आयोजन मंगलवार को सेवायोजन कार्यालय डी0एम0रोड नेकपूर में किया गया। इस रोजगार मेले में 05 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। जैसे ब्राईट फयूचर ऑरगेनिक हर्बल एण्ड आर्युवेदिक प्रा0लि0 लखनऊ के एच0आर ने 19 अभ्यर्थियों का चयन किया। क्राइम इनवेस्टीकेशन डिटेक्टिव सी0आईडी0 के एच0आर ने 12 अभ्यर्थियों का चयन किया। जैनेवा क्राप्स प्रा0लि0 के एच0आर ने 7 अभ्यर्थियों का चयन किया। शिवशक्ति बायोटैकनलोजिज के एच0आर ने 6 अभ्यर्थियों का चयन किया। भारतीय जीवन बीमा निगम बदायूॅं के एच0आर की टीम ने 11 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस मेले में कुल 05 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूॅ युवक युवतियों के लिए निजी क्षेत्र की कम्पनियों में सेवायोजित कराने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन होता रहेगा। इस कार्यालय के परवेज अली खॉ ने उपस्थित युवाओ ंकी कैरियर काउन्सलिंग की और उनको कैरियर टिप्स दियें। रोजगार मेले के आयोजन के सहयोग के लिए उदयपाल, ईश्वरचन्द्र दयाल, संजय कुमार, पवन कश्यप, अरूण चौहान, सनी कुमार ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

