नेटवर्क में गड़बड़ी से नहीं जमा हो सका बिजली का बिल

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर। नेटवर्क में गड़बड़ी का प्रतिकूल प्रभाव बुधवार को अकबरपुर विद्युत कार्यालय व जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय में पड़ा। लगभग पूरे दिन नटवर्क में आई खराबी के चलते एक तरफ जहां अकबरपुर विद्युत कार्यालय में बिजली बिल नहीं जमा हो सका, वहीं जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय में भी विभिन्न प्रकार की फीडिंग समेत कई अन्य कार्य प्रभावित हुए। अपराह्न तक नेटवर्क दुरुस्त न होने के चलते संबंधित कार्यालयों में विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचने वालों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही कई अन्य सरकारी व निजी कार्यालयों पर भी आंशिक असर देखने को मिला।

भारतीय दूरसंचार सेवा आए दिन बेपटरी होती रहती है। इसका प्रतिकूल प्रभाव कार्यालयों में होने वाले कार्यों पर भी पड़ता है। बुधवार को एक बार फिर से अकबरपुर विद्युत कार्यालय व जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय में नेटवर्क में गड़बड़ी आ गई। इससे इन दोनों कार्यालयों में विभिन्न प्रकार के कार्य प्रभावित हुए। अपराह्न तक नेटवर्क दुरुस्त नहीं हो सका। नतीजा यह रहा कि संबंधित कार्यालयों में विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचने वालों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। उनका कहना था कि यदि बीएसएनएल सेवा कार्य करना बंद कर दे, तो कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए निजी संचार सेवा का भी सहारा लेना चाहिए।
नेटवर्क खराब होने के चलते अकबरपुर विद्युत कार्यालय में एक तरफ जहां बिजली बिल नहीं जमा हो सकी, तो वहीं बिल दुरुस्त कराने, कनेक्शन आदि के लिए पहुंचे नागरिकों को मायूसी हाथ लगी। बिल जमा करने पहुंचे रामराज, आनंद दुबे, बृजलाल, चौथी, विमला देवी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नेटवर्क की खराबी के चलते उन्हें अब वापस लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है।
इसके अलावा जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय में भी विभिन्न प्रकार की फीडिंग का कार्य प्रभावित रहा। रिंकू त्रिपाठी, निर्मोही, हीरालाल, जयकिशन ने कहा कि उनका नाम राशनकार्ड से कट गया है। वे इसके लिए फीडिंग कराने पहुंचे थे। यहां पता चला कि नेटवर्क सही नहीं है। ऐसे में फीडिंग का कार्य नहीं हो सकेगा। उधर दूरसंचार अभियंता बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी दिक्कत आई थी, जिसे दुरुस्त करा दिया गया

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!