बाराबंकी। बीती रात हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से सिद्धौर सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने के चलते डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उक्त हादसा सिद्धौर के मील चैराहे पर बीती रात करीब 9 बजे हुआ।स्थानीय नगर पंचायत सिद्धौर के लम्बौआ वार्ड निवासी छंगा महावत का पुत्र अजय महावत बाईक से कहीं जा रहा था।तभी सेमरावां की ओर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर हो गयी। जिससे अजय महावत गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि ट्रैक्टर ट्राली का चालक उसे लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया जहां हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

