बाराबंकी। अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष रोहिताश्व दीक्षित के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने दुकानों पर जाकर व्यापारियों को मास्क वितरित कर उन्हें कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया। जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने दुकानदारों को मास्क देने के साथ हैण्ड सेनेटाइजर से हाथ भी धुलवाए। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वायरस से बचाव के लिए हमें अपने हाथों को बार बार अच्छे से धोना है। छींकने और खांसने के दौरान अपना मुंह जरूर ढकें। रोहिताश्व दीक्षित ने बताया कि कोराना वायरस को हराने के लिए हमें सावधानी बरतनी चाहिए।इस मौके पर संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष बाहुबली जैन, उत्तम कौशल, महामंत्री अकुर जैन, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, महासचिव रूपेश जैन, मिडिया प्रभारी हसन अब्बास,नगर अध्यक्ष अकील नगर उपाध्यक्ष नीतीश जैन, युवा जिलाध्यक्ष संजय वर्मा मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

