बाराबंकी। खेत चराने एवं रास्ते के बिवाद को लेकर दो पक्षों मे हुआ खूनी संघर्ष चले हथगोले घरों मे लगायी गयी आग दोनों पक्षो के दर्जनो लोग महिला पुरूष घायल हुये। घायलो को उपचार के लिये लाया गया सीएचसी सिरौलीगौसपुर कई गम्भीर घायलो को जिला अस्पताल किया गया रेफर। गांव मे तनाव के मददे नजर भारी पुलिस बल तैनात। मामला थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम रमसंहाय मे खेत चराने को लेकर कई दिनों से दोनो पक्षों के मध्य तनाव चल रहा था।आज सुबह गांव मे ही एक पक्ष द्वारा खडन्जे पर जानवर बांधे जाने को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा विरोध किया गया बस इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गये इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डन्डे व हथगोले से हमला बोल दिया एवं घरों मे आग लगा दी गयी सूचना पाकर मौके पर बदोसरांय सहित कई थानों की पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर मौके पर पंहुचे और खूनी संघर्ष को काबू मे किया फरार विग्रेड की गाड़ी भी गांव पंहुची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर जब तक काबू पाया गया तब तक अम्बरीष पुत्र ननकू सहित तीन भाइयों के घर पूरी तरह से जल कर हुए खाक हो गए घर मे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर लाया गया जंहा सभी का इलाज चल रहा है।तीन गम्भीर रूप से घायल शिवराम शत्नेश शिवशंकर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है ।अन्य घायलों चांदनी 22 शालिनी 19 शीलू 20 का जल 18 चन्द्रा शुक्ला 50 अमन शुक्ला 18 लक्ष्मी 20 राधा 18 मोहनी 53 आदि का डाक्टर एके पान्डेय फार्माशिस्ट विनोद कुमार सिंह घरभरन आदि द्वारा उपचार किया जा रहा है। बताते चले की ललित व शिवशंकर के मध्य शिवशंकर का खेत चराने को लेकर तकरार हुयी थी और आज रास्ते मे जानवर बांधने को लेकर शुरू हुआ विवाद भीषण खूनी संघर्ष मे बदल गया जो घन्टो तक चला।गांव में तनाव को देखते हुए गांव में भारी फोर्स तैनात की गई है।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

