शारदीय नवरात्र पर कवि सम्मेलन का आयोजन

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। श्रीदुर्गा पूजा समिति बांसा की ओर से शारदीय नवरात्र पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं का मनोरंजन करने के साथ समाज को भी संदेश दिया। सेवानिवर्त शिक्षक ओमप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता रवि अवस्थी के संचालन मे कवि सम्मेलन की शुरुवार संयोजक राजकुमार सोनी के गणेश वंदना विनती सुन लो मेरी आज गणपति रख लो मेरी लाज से हुई।
कवि राजकुमार सोनी ने कवितापाठ करते हुए कहा कि
हो सके लौ फिर जला दीजिए, इस धरा से अंधेरा मिटा दीजिए।। देवयश नफ़रत मिटे संसार से, प्रेम की गंगा धारा बहा दीजिए
हास्य कवि सुनील झंझटी ने कहा कि
गलती हो तो आप ना कहना, रिस्तो को अभिशाप न कहना मौका पाकर लतियां देगा किसी गधे को बाप न कहना ।।
दिवाकर सिंह शर्मा ने कहा
पूर्वजों की अमित छाप को पूजना, हर ऊंचाई की उस नाप को पूजना, पूज कर पत्थरो को मिलेगा न कुछ पूजना है माँ बाप को पूजना
जय गुप्ता
सत्य सबातन संस्कृति की पहचान नही मिटने देंगे
ओर भारत की जय जय का गान नही रुकने देंगे।
कानपुर से आयी महिला कबियत्री अंकिता शुक्ला ने कहा कि
कब तलक जलती रहेंगी बेटिया , आग मे जलती रहेंगी बेटिया
कोख माँ की अंकिता मजबूर हुँ कब तक मरती रहेगी बेटिया
स्थानीय कवि मनीष सोनी कुछ लिखना था तो इतिहास लिख गये इतिहास के पन्नो को कुछ खास लिख गये हम क्या लिखे उन शहीदों के बारे मे जो खाकर गोली सीने पर।अपने बापो को सरताज लिख गये।
रिषभ नाग ने कहा कि
जो सुर मिला रहे है उनके साज न होते सिंघो की तरह भेड़ के अंदाज न होते माँ भारती के आँचल मे आंच न आती घर मे घुसे जो अपने दगा बाज न होते।

इसी क्रम मे भवानी नीम चबूतरा कटरा मसौली मे माँ भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आये हुए कलाकारों के द्वारा गणेश शिव शंकर पार्वती हनुमान जी महाराज राधाकृष्ण आदि झांकियां प्रस्तुत की गई
राजकुमार सोनी ने जागराते मां है आती ज्योति जागने से जो आये है वह किस्मत वाला है।
वीनू वर्मा ने गीत प्रस्तुत किया
तेरी महफ़िल साजने तेरे लाल आये है तेरी शक्ति है अपार तेरी महिमा है अपार है।
हम दीवाने हम दीवाने हम दीवाने मैया तेरे
अंकित ने गीत प्रस्तुत किया
शेरोंवाली का आज जगराता
मेरी मां मेरी मां
सौरभ ने गीत प्रस्तुत किया
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है वैष्णो देवी के मन्दिर में लोग मुरादें पाते हैं रोते रोते आते हैं हंसते हंसते जाते हैं।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रतन प्रकाश शानू यादव विन्ध्येश्वरी वर्मा महेंद्र प्रताप सिंह सन्तोष यादव देवीशंकर सोनी विद्या प्रसाद राजकुमार यादव अमित पटेल रत्नेश कुमार आदि भक्त मौजूद रहे हैं ।

Don`t copy text!