सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजावली के मजरा पावेड खाम के पास वन विभाग के जंगल में एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया। सोमवार को दोपहर बाद लोगों ने जंगल में शव पड़ा मिला। सूचना के बाद सहसवान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह व जरीफनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष आंकी जा रही है।ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध मांगते, खाते थे। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक मंदबुद्धि था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पीएम कराया जा रहा है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

