….. बेहटा एव बुधवारा मे ग्राम चौपाल का अयोजन किया गया।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। गांव की समस्याओ को गाँव मे निस्तारण के लिए प्रत्येक शुक्रवार को होने वाले ग्राम चौपाल के तहत ग्राम पंचायत बेहटा एव बुधवारा मे ग्राम चौपाल का अयोजन किया गया।
विकास खण्ड मसौली की बुधवारा ग्राम पंचायत मे आयोजित ग्राम चौपाल मे राजरानी ने शौचालय की मांग की वही मो गुफरान ने आवास के लिए मांगपत्र दिया। इसी क्रम मे ग्राम पंचायत बेहटा निवासी अनिल कुमार ने प्रधानमंत्री आवास के पूर्ण होने के बाद भी मजदूरी न मिलने की शिकायत की अशोक कुमार ने परिवार रजिस्टर के लिए आवेदन किया। इस मौक़े पर ग्राम प्रधान बेहटा इसरार अहमद, ग्राम प्रधान बुधवारा अनिल कुमार पंचायत सचिव सौम्या सिंह व उत्तम वर्मा मौजूद रहे हैं।

Don`t copy text!