सहसवान । बाल्मीकि समाज के लोगों ने नगर के मोहल्ला बजरिया में मोहित बाल्मीकि के आवास पर बाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय बाल्मीकि महापंचायत के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार वाल्मीकि ने महर्षि बाल्मीकि के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने की बात को समझाया। उन्होंने बताया कि सहसवान में बाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम चार नवंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर मोहित कुमार, अतुल बाल्मीकि, आनंद बाल्मीकि, धोनी बाल्मीकि, रजत, अरुण, किशन, रवि, सोनू, डबलू आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

