सफदरगंज पुलिस ने 176 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर तीन अभियुक्त को भेजा जेल
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। मसौली एव सफदर गंज पुलिस ने अलग अलग स्थानों से तीन तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 176 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया। अभियुक्तों के विरुद्ध एन डी पी एस एक्ट की कार्यवाही की गयी है।
थानाध्यक्ष मसौली गजेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन मे चेकिंग के दौरान भयारा मोड़ के निकट से बांसा निवासी मो गुफरान पुत्र मो समी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 106 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया वही प्रभारी निरीक्षक सफदर गंज ब्रजेश कुमार वर्मा के नर्तत्व मे पुलिस टीम ने ग्राम बिकौली मोड़ से सैदनपुर निवासी अंसार अली पुत्र कमर अली व रामपुर कटरा निवासी अली हसन पुत्र जामीन को गिरफ्तार कर 7 0 ग्राम स्मैक बरामद किया। अभियुक्तों के विरुद्ध एन डी पी एस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

