बाइक से बकरी चोरी कर भाग रहे चोरों की बाइक फिसली स्वामी ने चोरों को रंगे हाथों दबोच कर पुलिस को सोपा दोनों चोरों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना बिल्सी के अंतर्गत ग्राम मूसेपुर से घर के बाहर बंधी हुई बकरी को बाइक पर सवार दो चोर दिनदहाड़े चोरी करके भागने लगे जिस पर स्वामी ने बाइक चोरों का पीछा किया चोरों की बाइक फिसल जाने के कारण दोनों कर गंभीर रूप से घायल हो गए स्वामी ने ग्रामीणों की सहयोग से दोनों बकरी चोरों को मय बाइक पकड़ कर थाना पुलिस को सौंप दिया पुलिस ने दोनों चोरों के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए चोरों को जिला जेल भेज दिया l
जानकारी के मुताबिक ग्राम मूसेपुर निवासी सूरज कश्यप पुत्र रमेश कश्यप के घर के बाहर दिन दोपहर बकरी बंधी हुई थी की बाइक संख्या यूपी 24 डबल बी पर सवार दो चोर तेजी से बाइक रोककर घर के बाहर बंधी हुई सूरज कश्यप की बकरी खोलकर बाइक पर लाद कर भागने लगे जैसी ही जानकारी सूरज कश्यप को हुई तत्काल उसने बाइक से उपरोक्त चोरों का पीछा किया तेजी से चोरों की भाग रही बाइक ग्राम सिमरा भोजपुर ठेका देसी शराब के पास जाकर असंतुलित होकर पलट गई बाइक के गिरते ही दोनों कर गंभीर रूप से घायल हो गए सूरज कश्यप अपने ग्रामीणों के सहयोग से उपरोक्त दोनों चोरों को मय बाइक तथा बकरी के दबोच लिया तथा पकड़े गए चोरों को मैं बाइक एवं बकरी पुलिस को सौंप दी पुलिस ने उपरोक्त जब चोरों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम प्रदीप कुमार पुत्र रामदयाल पंकज पुत्र प्रेमपाल मोहल्ला नंबर 4 नगर पंचायत ब थाना बिल्सी जनपद बदायूं बताया सूरज कश्यप द्वारा उपरोक्त चोरों के विरुद्ध थाना बिल्सी में धारा 379 411 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है तथा चोरों को जिला जेल भेज दिया है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

