घर सो रही नाबालिक बालिका घर के मुख्य द्वार का ताला लगाकर हुई रफू चक्कर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। सहसवान नगर के एक मोहल्ले से एक नाबालिक बालिका घर के मुख्य द्वार का ताला लगाकर अपने प्रेमी के साथ रफू चक्कर हो गई बालिका के पिता ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l

जानकारी के मुताबिक मोहल्ला काजी में एक 14 वर्षीय नाबालिक बालिका का पूरा परिवार सो रहा था नाबालिक बालिका घर के मुख्य द्वार पर ताला डालकर अपने प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह हो गई परिजन जब सुबह सो कर उठे तो नाबालिक पुत्री को घर में न पाकर के मुख्य द्वार की तरफ भागे तथा मुख्य द्वार खोलने लगे परंतु मुख्य द्वार पर ताला लगा होने से चीख पुकार कर जनों ने घर का ताला खुलवाया तथा कुछ लोगों ने नाबालिक बालिका के परिजनों को सीसी टीवी कैमरे में कैद फुटेज एवं साक्ष्य देकर अवगत कराया की मोहल्ले के ही तीन महिलाएं एक पुरुष तथा बिल्सी निवासी एक युवक नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर ले गया बालिका के पिता ने आरोप लगाया कि बालिका घर से 45000 रुपए नगर एक जोड़ी चांदी की पाजेब एक सोने की लॉन्ग अपने साथ ले गई है पुलिस ने मामला धारा 363 366 दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है l

*एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!