बालिका को ट्यूशन छोड़ने गई महिला के साथ की छेड़छाड़ मारपीट तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना कोतवाली उझानी के एक ग्राम में बालिका को कोचिंग पर छोड़ने गई उसकी माता को ग्राम के ही दो लोगों ने छेड़छाड़ एवं मारपीट की बाद में आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने भी उपरोक्त महिला के साथ एक राय होकर गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी पीड़िता ने तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के विरुद्ध थाना उझानी में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
जानकारी के मुताबिक एक महिला प्रतिदिन की भागती अपनी पुत्री को कोचिंग छोड़ने के लिए गांव में आती जाती थी तथा गांव के ही जोगिंदर यादव पुत्र महेंद्र यादव सुरेश पुत्र बॉके सिंह महिला को रोककर अक्सर छेड़छाड़ करते थे घटना वाले दिन भी उपरोक्त महिला अपनी बालिका को कोचिंग से छोड़कर घर वापस जा रही थी कि उपरोक्त लोगों ने छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी जिसका उसने पुरजोर विरोध किया तो मोहल्ले के ही सुनीता विनीता अनीता पुत्री सुरेश ने पीड़ित महिला के साथ जमकर मारपीट गाली गलौज एवं छेड़छाड़ की जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई पीड़िता ने उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 354 147 323 504 506 में नाम जद रिपोर्ट दर्ज कराई है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!