मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि ग्राम बड़ागांव मे अज्ञात चोरो ने रोड के किनारे छप्पर मे बंधी 15 बकरियों को चुरा ले गये सुबह जगने पर बकरी मालिक बकरी गायब देखकर सन्न रह गया। पीड़ित पशुपालक ने बकरी चोरी की तहरीर मसौली पुलिस को दी है।
बड़ागांव पुराने अस्पताल के निकट रहने वाले सिराज अहमद पुत्र दीन मोहम्मद की माँ अस्पताल के सामने छप्पर रखकर बकरियों को उसी मे बांधती है तथा बगल के छप्पर के नीचे बच्चो के साथ रहती है गुरुवार एव शुक्रवार की रात बकरियों को छप्पर के नीचे बांध कर दूसरे छप्पर मे सो गयी और रात्रि मे अज्ञात चोर 15 बकरी चोरी कर ले गये। सुबह जगने पर बकरी न देख हड़कंप मच गया पशुपालक सिराज अहमद ने बताया बकरियों की कीमत करीब डेढ़ लाख से अधिक है। पीड़ित ने मसौली चोरी की तहरीर दी है।
Related Posts

