खण्ड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने किया निरीक्षण

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को लगाये गये विशेष मतदाता बूथ कार्यक्रम का खण्ड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने जायजा लिया और बीएलओ द्वारा भरे जाने वाले फार्म 6, 7 व 8 भरकर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
खण्ड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव, व द्वितीय का निरीक्षण करते हुए बीएलओ मोहित कुमार एव कौशल कुमार से जानकारी ली इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिए कि गांव में घर-घर जाकर आवश्यकतानुसार फार्म 6,7 एवं 8 भरकर नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक/युवतियों का नाम मतदाता सूची में अवश्य अंकित हो जाए। ग्राम में आयी नव विवाहिताओ का भी नाम मतदाता सूची में अवश्य जोड़ लिया जाए। उन्होंने बीएलओ को ग्राम के सभी घरों में भ्रमण कर छूटे हुए महिलाओं/लड़कियों सहित मतदाता सूची में सम्मिलित होने की पात्रता रखने वाले शत- लोगो को वोटर बनाने हेतु निर्देश दिए।
( मुख्यमंत्री आवास योजना का किया निरीक्षण)
खण्ड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने विगत वर्ष बारिश के दौरान देवी आपदा मे पीड़ित परिवार को मिले मुख्यमंत्री आवास का जायजा लिया। खण्ड विकास अधिकारी ने पिंकी गुप्ता पत्नी शिवशंकर के आवास का जायजा लेते हुए छत डलवाने के निर्देश दिये। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी आई एस बी मदन गोपाल कनौजिया, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, ग्राम विकास अधिकारी जैस राम, पंचायत सहायक मोनिका वर्मा प्रधानाधियापिका अस्फी किदवाई, बीएलओ मोहित कुमार, कौशल कुमार, अनुज कुमार, सैय्यदा फातिमा, सीमा वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!