सहसवान । मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव जिजाहट में आज एक बड़ा हादसा हो गया।
घटना के दौरान मौके पर जुटी भीड़ व मौजूद पुलिस प्रशासन
दरअसल गांव के जंगल में एक कुएं ईंट निकालने के दौरान दो सगे भाई मिट्टी की ढांग गिरने से दब गए। जिसकी सूचना जब परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। आनन फानन में पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर जेसीबी मशीन से रेस्क्यू शुरू कराया तो दोनों भाईयों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया लेकिन इसी दौरान दुबारा ढांग गिरने से परिवार का एक अन्य सदस्य भी दब गया। हालांकि रेस्क्यू कर उसे भी बाहर निकाल लिया गया लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया । प्रभारी निरीक्षक मुजरिया रेनू सिंह ने घायल को बिल्सी सीएचसी पर इलाज के लिए भर्ती कराया है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

