बाराबंकी : 5953 अपराधियों के फिंगर प्रिंट सुरक्षित कर जोन में प्रथम व प्रदेश में मिला चौथे स्थान पर रही बाराबंकी पुलिस

शमीम अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

अंगुष्ठ छाप फीडिंग साफ्टवेयर के माध्यम से अपराधियों के फिंगर प्रिंट सुरक्षित करने में बाराबंकी को जोन में प्रथम व प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ-

भारत सरकार की स्वीकृति से उत्तर प्रदेश में संचालित NAFIS (National Automated Finger Print Identification System) जिसमें अंगुलि चिन्ह फीडिंग का कार्य जनपदीय अंगुलि चिन्ह इकाई एवं अन्य इकाइयों द्वारा किया जा रहा है। अब तक करीब 02 लाख से अधिक अंगुलि चिन्ह डाटा NAFIS डाटा बैंक पर संग्रहित हो चुका है, जिससे आल इण्डिया के डाटा से सर्च एवं फिंगर प्रिन्ट मिलान सम्बन्धी त्वरित कार्यवाही की जा सकती है, जो अपराध के त्वरित अनावरण में उपयोगी सिद्ध हो रहा है।
प्रदेश में NAFIS प्रतिस्थापित होने के उपरान्त 01 जुलाई, 2022 से प्रदेश के जनपदों में अंगुलि चिन्ह फीडिंग का कार्य प्रारम्भ है। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा NAFIS (National Automated Finger Print Identification System) साफ्टवेयर के अन्तर्गत अंगुलि चिन्ह फीडिंग का कार्य करते हुए माह 01 जुलाई, 2022 से माह सितम्बर, 2023 तक कुल 5953 अपराधियों के फिंगर प्रिंट सुरक्षित किया गया। जिसके उपरान्त प्रदेश के सभी जनपदों द्वारा की गयी अंगुलि चिन्ह फीडिंग की समीक्षा के दौरान जनपद बाराबंकी को जोन में प्रथम व प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ।शमीम अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

Don`t copy text!