मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत रसौली के मोहल्ला पश्चिम में स्थित रशेश्वर महादेव मंदिर एवं खत्राणी माता मंदिर परिसर में नवीन सेठ खत्री सभा के संयोजक अजय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतराम रावत ने दीपावली पर्व के अवसर पर बीती रात 5100 दीप जलाकर स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर बोलते हुए जिला संयोजक खत्री सभा लगातार कई वर्षों से श्री रशेश्वर महादेव मंदिर पर 5100 दीप जलाकर दीपोत्सव का पर्व मनाते चले आ रहे हैं। उसी क्रम में इस बार भी खत्री सभा के पदाधिकारियों ने इस बार भी दीपोत्सव पर्व मनाया है। इस मौके पर अवधराम रावत, सहजराम रावत, दिनेश गौतम, बृजेष मौर्या, राजा गुप्ता, सुभाष यादव, प्रदीप सोनी, विष्णु मौर्या, चंदन गुप्ता, राहुल मौर्या, सतीश मौर्या सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासियों ने दीप महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
Related Posts

