मसौली बाराबंकी । जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज़ैदपुर अंतर्गत जैदपुर भानमऊ मार्ग स्थित फातिमा हॉस्पिटल में आज सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुशील कुमार सरोज ने अचानक छापेमारी की अचानक छापेमारी होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही
झोलाछाप डॉक्टरों की दुकाने बंद होने लगी। वही फातिमा हॉस्पिटल में डॉक्टर सहित स्टाप नदारत मिले मौके पर डेंगू का भर्ती मरीज मिला। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुशील कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर कोई भी डॉ मिला नहीं है!
अतः नोटिस देते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। इस अवसर पर सी एच सी अधीक्षक सहित अन्य स्टॉप मौजूद रहा!
Related Posts

