मसौली बाराबंकी। दो मासूम बच्चो के साथ मायके के लिए निकली विवाहिता तीसरे दिन भी मायके न पहुंचने पर विवाहिता के पति ने थाने मे गुमशुदगी की तहरीर दी है। बच्चो सहित महिला के लापता होने पर दोनो परिवार के लोग किसी हनहोनी घटना को लेकर चिंतित है ।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प्यारेपुर मजरे सैदनपुर निवासी हेमराज पुत्र राजू ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गत 19 नवंबर को मेरी 30 वर्षीय पत्नी अनीसा अपनी 5 वर्षीय पुत्री राधा व 2 वर्षीय पुत्र ज्ञानू को साथ लेकर अपने मायके ग्राम पड़राय थाना टिकैतनगर के लिए निकली थी जो तीन बीत जाने के बाद भी अपने मायके नही पहुंची है पत्नी एव बच्चो का सभी जगह पता लगाने के बाद भी पता न चलने पर पुलिस को तहरीर दी है।
Related Posts

