शिक्षकों की तमाम समस्यायों को लगातार किया जाता रहता है नज़रअंदाज़ आए दिन जारी होने वाले तुगलगी फ़रमान से मानसिक दबाव में रहते हैं तमाम शिक्षक

अपने निवास से साठ सत्तर किलोमीटर की दूरी तय करके प्रतिदिन आना जाना पड़ता है महिला शिक्षकों को स्कूल

दस से पन्द्रह किलोमीटर के अन्दर की दूरी पर महिला शिक्षकों का किया जाए समायोजन

शिक्षकों की ऑन लाइन उपस्थिति में खामियां ही खामियां

बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने ऑनलाइन उपस्थिति में तमाम खामियों के चलते अपना विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में संघ के प्रांतीय महामंत्री अरुणेंद्र कुमार वर्मा तथा अन्य पदाधिकारीयों ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान संघ द्वारा महानिदेशक को एक मेमोरेंडम भी सोपा गया। जिसमें कहा गया है कि पूर्व में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जिन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ में हुआ था। उन सभी बिंदुओं को बड़ी सफाई के साथ जारी आदेश से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा मेमोरेंडम में टैबलेट प्रयोग के लिए प्रधानाध्यापक पद के नाम से सीयूजी सिम उपलब्ध कराना, तीन दिनों तक विलंब हो जाने पर कोई संज्ञान ना लिया जाना, ग्रीष्मावकाश के स्थान पर ई.एल प्रदान किया जाना, सभी विद्यालयों में टैबलेट की उपलब्धता एवं प्रशिक्षण प्रदान किए जाने तक ऑनलाइन उपस्थिति पर रोक लगाना जैसी मांगों को रक्खा गया है।

बाक्स

महामंत्री अरुणेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तमाम शिक्षक यह कहते हैं कि। यदि सभी पुरुष शिक्षकों को उनके निवास से बीस पच्चीस किलोमीटर के अन्दर, तथा महिला शिक्षकों को उनके निवास से पन्द्रह किलोमीटर के अन्दर के विद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया जाए तो विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले आदेशों का पालन करने में शिक्षकों को कोई दिक्कत भी ना पेश हो।

Don`t copy text!