नवनियुक्त जिला प्रभारी एम एल सी अवनीश कुमार का कार्यकर्ताओं ने क्या स्वागत
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी एम एल सी अवनीश कुमार का लोधेश्वर महादेवा जाते समय नेवला चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मौर्य की अगुवाई मे सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओ से स्वागत किया।
बुधवार को जनपद मे प्रथम आगमन पर लोधेश्वर महादेवा दर्शन के लिए जा रहे नवनियुक्त जिला प्रभारी एमएलसी स्नातक इंजीनियर अवनीश सिंह पटेल का नेवला चौराहे पर भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा व जिला पर्यावरण समिति के सदस्य आशीष वर्मा के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओ से रूबरू होते हुए जिला प्रभारी इंजीनियर अवनीश कुमार पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने छोटे से बड़े सभी कार्यकर्ताओ को बराबर सम्मान देती है श्री पटेल ने कार्यकर्ताओ ने लोकसभा चुनाव मे जी जान से जुटने की अपील की।
इस अवसर पर डॉक्टर राघवेंद्र वर्मा, राजेश गुप्ता,धर्मेंद्र वर्मा,अश्वेंद्र वर्मा,आलोक, उमाकांत वर्मा, प्रवीण मिश्रा, रंजीत,मुकेश सुशील,संदीप सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।,

