मसौली बाराबंकी। गुरुवार को लखनऊ से अयोध्या जाते समय खाद्य एव रसद विभाग के आयुक्त शौरभ बाबू ने सफदरगंज मंडी मे धान खरीद का जायजा लिया तथा धान क्रय केन्द्रो पर मौजूद किसानो से संवाद करते हुए भुगतान एव खरीद मे आने वाली दिक्क़तो की जानकारी ली।
उल्लेखनीय हो कि लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सफदरगंज मंडी मे मंडी परिषद के दो विपणन शाखा के तीन एव एफ सी आई का एक केंद्र संचालित है तथा ग्राम पल्हरी मे एफएसएस का केंद्र संचालित है। क्रय केन्द्रो पर धान बेचने के लिए आये तुरकानी निवासी किसान मो0 रिजवान, गनेशपुर निवासी राम हरख पुत्र मैकू, बिरौली निवासी राम फल पुत्र श्रीपाल, सुरेश व नितिन कुमार से संवाद करते हुए केंद्र प्रभारियों से धान खरीद मे तेजी लाने के निर्देश दिये। आयुक्त शौरभ बाबू ने प्रतिदिन होने वाली खरीद की जानकारी ली केंद्र प्रभारियों ने बताया कि प्रतिदिन करीब डेढ़ से दो सौ कुंतल
इस बात की भी जानकारी ली कि प्रतिदिन कितने कुंतल की खरीद है। केंद्र प्रभातियों द्वारा जानकारी दी गयी की डेढ़ सोउ से दो सौ कुंतल प्रतिदिन खरीद होती है। आयुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष जिन किसानो ने धान तोल करायी है उनसे बातचीत कर केंद्र पर पर धान बेचने के लिए प्रेरित करे। तथा प्रतेक कांटे पर प्रतिदिन कम से कम 3 सौ कुंतल की खरीद करने के निर्देश दिये ।
निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एव राजस्व अरुण कुमार सिंह, जिला प्रबंधक पी सी एफ पंकज रावत, मंडी नोडल सचिव संतोष यादव , एफ सी आई जिला प्रबंधक विवेक कुमार , डीएसओ राकेश तिवारी, आर एफ सी अयोध्या ए के पाल, डिपटी आर एम ओ रमेश श्रीवास्तव ,मंडी सचिव शिव गोविंद यादव, विपणन अधिकारी गायत्री मौर्य, मार्केटिंग निरीक्षक अर्पिता अवस्थी, मौजूद रही।
Related Posts

