क्षेत्रीय अधिकारी सदर सुमित त्रिपाठी ने आमजन को फूल देकर यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया
शमीम अंसारी बाराबंकी
बाराबंकी यातायात माह के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर व उप जिलाधिकारी नवाबगंज बाराबंकी नगर क्षेत्र में आमजन को फूल देकर यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया-
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन हेतु वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 23.11.2023 को क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुमित त्रिपाठी व उप जिलाधिकारी श्री विजय त्रिवेदी द्वारा यातायात माह 2023 के दृष्टिगत आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित कर जागरुक किया गया। वाहन चालकों को वाहन में रिफ्लेक्टिव टेप,सीट बेल्ट का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने व निर्धारित गति से वाहन चलाने तथा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट का प्रयोग करने लिए जागरुक किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान कर गुलाब का फूल देकर भविष्य में यातायता नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री अजय कुमार त्रिपाठी व यातायात प्रभारी श्री रामयतन यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

