हैदरगढ़ बाराबंकी। हैदरगढ़ विद्युत वितरण खण्ड अंतर्गत दिनांक 23.11.2023 को अधिषासी अभियंता के नेतृत्व में विभिन्न स्थलों कस्बा पोखरा जौरास भिलवल ब्राह्मनान वार्ड नगर पंचायत हैदरगढ़ रोहनामीरापुर देवीगंज धनौली सेमरावां चौराहा सिद्धौर तिलसिया में एक मुस्त समाधान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं राजस्व वसूली हेतु मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 469 उपभोक्ताओं का एक मुस्त समाधान योजना (ओ० टी० एस०) के अंतर्गत अधिभार में छूट हेतु पंजीकरण कराया गया। 3 उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत चोरी के जुर्माने की राशि में छूट का लाभ देते हुए राजस्व जमा कराया गया। पंजीकरण कराया गया। क्षेत्र के समस्त शिविरों में कुल रुपया 25 लाख 82 हजार के राजस्व की वसूली की गयी। दिनांक 24 -11- 2023 को खण्ड हैदरगढ़ के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में कस्बा त्रिवेदीगंज घोसियाना वार्ड नगर पंचायत हैदरगढ़ तथा कोलवा मंझार ओहरामऊ गौरिया मीरापुर तुलसी का पुरवा में एक मुस्त समाधान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं राजस्व वसूली हेतु कैंप का आयोजन होगा। क्षेत्र के समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि कृपया “”जल्दी आएं ज्यादा छूट पाएं””।
पहले पंजीकरण करायें और योजना का लाभ उठायें।
अधिकतम छूट के लिए 30 नवंबर 2023 के पहले पंजीकरण शीघ्र कराएं । योजना की अंतिम अवधि तिथि 31 दिसंबर 2023 तक ही मान्य रहेगी।
“”जनहित में जारी”
देश के हित में बिजली बचाएं”
“”अपने हित में बिजली बिल का शीघ्र भुगतान करें एक मुस्त समाधान योजना( ओ० टी० एस ०) का लाभ उठाएं।

