मसौली बाराबंकी। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुलजार अहमद अंसारी को नई जिम्मेदारी सौपते हुए प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। प्रदेश सचिव बनाये जाने पर कांग्रेसियों ने बधाई दी है।
अल्पसंख्यक काँग्रेस बाराबंकी के पूर्व ज़िला अध्यक्ष गुलजार अहमद अंसारी ने अपने जिलाध्यक्ष के कार्यकाल मे ज़िले मे अल्पसंख्यक कांग्रेस को फ़र्श से उठाकर अर्श तक पहुंचाने और बाराबंकी ज़िले मे काँग्रेस को मज़बूत करने का काम किया जिसकी वजह से आज उन्हे उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक काँग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने नवनियुक्ति प्रदेश सचिव गुलज़ार अहमद अंसारी से आगामी लोकसभा चुनाव मे काँग्रेस पार्टी को और ज्यादा मजबूती देने का काम करने की अपील की है।
Related Posts

