अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने एक वृद्ध गरीब असहाय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के वास्ते अस्पताल पहुंचाया

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। श्रीमती सारिका गोयल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा

प्राधिकरण, बदायूं द्वारा अवगत कराया गया कि मुझे प्रातः 10:00 बजे गत दिनांक 23.11.2023
को न्यायालय आते समय जनपद न्यायालय बदायूं के गेट नं०-1 के सामने स्थित हनुमान
मन्दिर पर एक वृद्ध व्यक्ति निःसहाय बैठा हुआ मिला, उसे देखकर मैंने उससे सम्पर्क करके
उसका नाम एवं पता पूछा तब उसने अपना नाम शिवकुमार भारद्वाज, निवासी-मधुवन
कालोनी, थाना- सिविल लाईन, बदायूं बताया। मेरे द्वारा उसके परिवार के विषय में पूछने पर
उसने बताया कि मेरे परिवार में मेरी देख-भाल करने वाला कोई भी नहीं है, न ही मेरे पास
जीवन यापन के लिये कोई आश्रय है। उसे वृद्वा आश्रम भेजे जाने की व्यवस्था करने पर पता
चला कि उसका पैर टूटा हुआ है, तथा चलने-फिरने में पूर्णतः असमर्थ है।
इस सन्दर्भ में उस व्यक्ति की हृदय विदारक बात सुनकर श्रीमती सारिका गोयल,
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा उसे तत्काल उपचार हेतु जिला पुरूष
चिकित्सालय, बदायूं में भर्ती कराया गया एवं आज सुबह उसका हाल-चाल लेने जिला पुरूष
चिकित्सालय, बदायूं पहुँची, ड्यूटी पर तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ, डा० रियाज के कहने पर
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा उक्त व्यक्ति के बेहतर उपचार हेतु
राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूं में रैफर किये जाने के निर्देश दिये गये।
24/10/23
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!