विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठाने हेतु रैली निकाल कर जागरूक किया

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। विद्युत उपकेंद्र पर चल रही एक मुश्त समाधान योजना जो 8 नवंबर 2023 से लेकर 31 दिसंबर 2023 तक लगातार चल रही है।

योजना का लाभ उठाने हेतु विद्युत उपखंड अधिकारी अभिषेक ऋषि एवं अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार के निर्देशन में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत चल रही स्कीम को लेकर आज एक रैली जो शहबाजपुर बिजली घर से लेकर मोहल्ला नवादा कोतवाली रोडवेज बस स्टैंड बाजार विल्सनगंज होते हुए तहसील तक निकालकर लोगों को जागरूक किया।
एक मुश्त समाधान योजना के तहत चल रही स्कीम का लाभ उठाने हेतु जागरूक किया गया इस मौके पर मौजूद रहे विशेष वर्मा सिद्दीक अहमद सुनील कुमार यादव आजम हुसैन फुरकान हुसैन तौसीफ अहमद उर्फ डाबर अब्दुल रहमान जियाउर रहमान चांद मियां मोहम्मद हसीन मुबारक अली सुधीर बाबू रहमान खान यदि लोग मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!