पूर्व प्रधान को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारने की धमकी, पीड़ित ने भेजा मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र
शमीम अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी
बाराबंकी। एक तरफ प्रदेश के मुखिया प्रदेश से माफियाओं को जमींदोज कर रहे हैं तो वहीं बाराबंकी जिले के थाना क्षेत्र जैदपुर में दबंगों का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, दबंग अब तो खुलेआम लाइसेंसी बंदूक से हत्या की धमकी भी खुलेआम दे रहे हैं। मामला पुलिस विभाग की जानकारी में होने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही न होने से पीड़ित ने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की मांग की है तथा अपनी व परिवार की जान का सख्त खतरा बताते हुए कार्यवाही की मांग की है।

मुख्यमंत्री को भेजे गये शिकायती प्रार्थना पत्र में पीड़ित राम किशोर विश्वकर्मा (पूर्व प्रधान) पुत्र स्व0 राम लखन निवासी ग्राम गौछौरा, पोस्ट मानपुर, थाना जैदपुर, जिला बाराबंकी ने बताया कि मेरा का पुत्र प्रियकान्त विश्वकर्मा अपने गांव के ही रहने वाले सुधीर भूषण पुत्र भारत भूषण की खाद बीज भण्डार की दुकान से खेत में दवाई डालने के लिए दवा व मशीन लेकर गया था परन्तु मशीन खराब हो जाने के कारण प्रार्थी का पुत्र दूसरी मशीन के लिये सुधीर भूषण की दुकान पर गया तो सुधीर भूषण ने कहा कि अब दूसरी मशीन नहीं देंगे, इसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा करने लगा, प्रार्थी पूर्व प्रधान रह चुका है, जिस बात की रंजिश विपक्षी चुनावी रंजिश रखता है और प्रार्थी की छवि का धूमिल करना चाहता है। दिनांक 03.12.2023 को समय करीब 3 बजे दिन में विपक्षी ने प्रार्थी के पुत्र को दुकान पर मारा पीटा और कहा कि हम पुलिस में नौकरी करते हैं, तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते हो, मेरे पिता दो हत्याएं कर चुके हैं लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया, मेरे पास लाइसेंसी बंदूक है, ज्यादा बोलोगे तो इसी से मारकर खत्म कर देंगे। प्रार्थी को लात घूंसों से मारते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया, दुकान पर बैठे कई लोगों ने बीच बचाव किया तब प्रार्थी के पुत्र की जानकारी बची। प्रार्थी ने घटना की सूचना थाना हाजा पर दिया किन्तु विपक्षी के प्रभाव के कारण कार्यवाही नहीं हुई।
अब देखना है कि क्या दबंग थाना जैदपुर की पुलिस पर हावी रहेंगे या स्थानीय पुलिस दबंग के विरूद्ध कोई ठोस कार्यवाही करेगा यह तो आने समय ही बतायेगा।

