उझानी में नकली टोमेटो सॉस बनाती फेक्ट्री पकड़ी भारी मात्रा में केमिकल ओर नकली साॅस नष्ट कराई।बहादुर गंज मोहल्ले में खाद्य विभाग का छापा।
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। उझानी खाद्य विभाग की टीम ने मोहल्ला बहादुरगंज में गायत्री फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री पर छापा मारकर मौके पर रंग व केमिकल आदि से भारी मात्रा में बनाई गई टोमेंटो साॅस को नष्ट कराया। जिला खाद्य सुरक्षाधिकारी के दिशा निर्देशन में गायत्री फूड फैक्ट्री में चिली सोस व टोमेंटो साॅस बनाया जाता है ।जो रंग ओर केमिकल के द्वारा इनको बनाया जा रहा था। सूचना पर खाद्य विभाग के आला अधिकारियो ने छापा मारकर जब निरीक्षण किया। तो चार सौ अस्सी लीटर रंग व केमिकल से बनाई गई सांस को मौके पर ही नष्ट करा दिया।वही एक सौ चालीस पाउच टोमेंटो सोस को बरामद कर सीज किया गया । नगर के मुहल्ला बहादुरगंज निवासी सरवन कुमार पुत्र पूर्व सभासद महीपाल साहू की गायत्री फूड प्रोडक्ट्स की फैक्ट्री है। जिसमें नकली चीली सोंस व टमेंटो सोंस बनाया जाता था। मुखविर की सूचना पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीण्एलण् यादव ने अपने दल बल के साथ फैक्ट्री पर छापा मारा जिसमें चिली सोंस व टमेंटो सोंस केवल रंगो व कैमिकलो से बनाई जा रही थी। फैक्ट्री में किसी तरह की मिर्च या टमाटर नही मिले है। निरीक्षण के दौरान मक्का का आटा अरारोट ,सोडियममीठा करने को सेकरीन,जेल,ओर रंग मिला है जिसमें दो नमूने चीली व टोमेंटो सोस के व दो नमूने कलर के लेकर सील किये गये। वही 480 लीटर सोस खुली हुई जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रूपये की । उसको मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वही 140 चालीस पाउच सोस के भरे हुए कीमत लगभग 70 हजार रूपये बरामद कर उसको सीज किया गया है। जिला खाद्य सुरक्षाधिकारी सीएल यादव का कहना है कि जिलाधिकारी के आदेश हे कि कहीं भी जिले में नकली खाद्य पदार्थ बिकने नहीं चाहिऐ।उसी के तहत सुरागरसी के आधार पर गायत्री फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री पर छापामारी की गई है ।निरीक्षण के तहत 480 किग्रा सोस जो खुली हुई थी उसको नष्ट कर दिया गया। वही 140 चालीस पाउच सोस के मिले उनको सीज कर दिया गया है जो लगभग एक लाख पचास हजार कीमत की सोस को पकडा है मौके से चार नमूने लिए है जांच के उपरांत विधिक कार्रवाही अमल में लाई जायेगी। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी धनंजय कुमार खाद्य सुरक्षाधिकारी देवकांत व शाहबुद्दीन मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

