भारतीय करणी सेना ने शोक सभा कर सुखदेव सिंह गोगामेडी को दी श्रद्धांजलि

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ ।भारतीय करणी सेना बदायूं ने श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की जयपुर में गोली मारकर हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राजस्थान की कानून व्यवस्था की निंदा की और सुखदेव सिंह गोगामेडी को श्रद्धांजलि दी करणी सेना के प्रदेश महामंत्री गोविन्द राणा राजेश कुमार सिंह झंडू भैया ग्रीश पाल सिंह राहुल शर्मा ने केंद्र सरकार से मांग की सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्या की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और जो भी शासन प्रशासन की कमी रही है धमकी मिलने के बाद भी राजस्थान की सरकार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई और कल जयपुर में उनकी हत्या हो गई केंद्र सरकार और राज्य की सरकार मिलकर अपराधियों को जड़ मूल से नष्ट कर आगे किसी अन्य के साथ ऐसी वारदात ना हो ऐसा ठोस कदम उठाए अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए शोकसभा में परविन्दर प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह युवा अध्यक्ष मोहित राघव शैलेंद्र सिंह, अमित प्रताप सिंह प्रमोद तोमर,समर प्रताप सिंह अजित सिंह शोवित कुमार जयपाल सिंह, निर्भय सिंह, ज्ञान सिंह पंकज तोमर रवि कुमार मंयक श्याम बसे, विनोद कुमार अकिंत सिंह प्रदीप कुमार गुड्डू, बबलू संदीप अमित गौड़ शोभित किशनवीर धर्मवीर राघव,सुशील यादव सहित काफी संख्या में करणी सैनिक और सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!