मसौली बाराबंकी । ग्राम सभा की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से समुदाय विशेष के दबंगों का कब्जा है । अनधिकृत कब्जा न हटा तो उप जिलाधिकारी नवाबगंज के न्यायालय पर मुकदमा चला । अब एस डी एम के आदेश के बाद भी दबंग कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं हैं । ग्राम के प्रधान जिला प्रशासन को पत्र लिख लिखकर हलकान है । लेकिन राजस्व विभाग के जिम्मेदार न जाने क्यों मौन साधे हुए हैं ।
मामला तहसील नवाबगंज की ग्राम पंचायत चंदवारा का है । इस ग्राम सभा की गाटा संख्या 453 रकबा 0 • 26 हे• व गाटा संख्या 494 रकबा 0 • 79 हे• व गाटा संख्या 496 रकबा 0 • 13 हे• तथा गाटा संख्या 0 • 608 हे• राजस्व अभिलेखों मे नवीन परती के खाते मे दर्ज है । उक्त भूमि पर ग्राम के रमजान हुसैन, दिलदार हुसैन आदि गैर-कानूनी तरीके से जबरन काबिज हैं तथा उसपर आम की बागवानी , खेती तथा सीमेंट की मीनार बनाने का उद्योग चला रहे हैं । सरकारी जमीन पर काबिज उक्त दबंगों ने तिकड़म करके नवीन परती के खाते मे दर्ज उक्त सरकारी जमीन के अभिलेखों मे भूमि अपने नाम से दर्ज करा लिया था । अवैध कब्जा हटवाने के लिए ग्राम प्रधान ने कई प्रार्थनापत्र दिये । एस डी एम नवाबगंज के न्यायालय पर मुकदमा चला । गत 01-11-023 को मुकदमे का निर्णय ग्राम पंचायत के पक्ष मे हो गया किन्तु अवैधानिक कब्जा हटवाने की कार्रवाई अब तक नहीं की गई।
ग्राम सभा की उपरोक्त सरकारी जमीन से अवैधानिक अतिक्रमण हटाने के लिए प्रधान ने उच्च अधिकारियो के प्रार्थनापत्र प्रेषित किये हैं ।
Related Posts

