जहांगीराबाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जहांगीराबाद फोर्ट, बाराबंकी में“डाटा स्ट्रक्चर यूसिंग पाइथन” प्रोग्रामिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
शमीम अंसारी बाराबंकी
बाराबंकी जहांगीराबाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जहांगीराबाद फोर्ट, बाराबंकी में संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “डाटा स्ट्रक्चर यूसिंग पाइथन” प्रोग्रामिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कानपूर कि डॉ शालिनी गुप्ता (एसोसिएट प्रोफेसर) वेबिनार के माध्यम से मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में सम्मलित हुई।
मुख्य अतिथि डॉ शालिनी ने बताया की डाटा स्ट्रक्चर डाटा को वव्यवस्थित करने का तरीका होता है ताकि स्थिति के आधार पर इसे अधिक आसानी से और कुशलता से एक्सेस किया जा सके। डाटा संरचनाएं किसी भी प्रोग्रामिंग भाषा के बेसिक एलिमेंट होते है जिसके चारो ओर एक प्रोग्राम बनाया जाता है अन्य प्रोग्रामिंग भाषाओ की तुलना में पाइथन इन डाटा संरचनाओं के मूल सिद्दांतो को सरल तरीके से सीखने में मदद करता है ।
उन्होंने कहा कि कंप्यूटर से सम्बंधित क्षेत्रों में पाइथन प्रोग्रामिंग जानने वाले इंजीनियर छात्रों के बड़े उद्योगों में रोज़गार के अवसर काफी बढ़ गए है साथ ही साथ उन्होंने पाइथन और विभिन्न एप्लीकेशन के साथ कैसे काम किया जाये के बारें में विस्तृत जानकारी भी दी ।
इंजीनियरिंग विभाग के प्रिंसिपल डॉ नूरुल इस्लाम ने बुनियादी सिद्धांतों से लेकर डाटा सरचनाओं से सम्बंधित विभिन्न आस्पेक्ट्स तथा छात्रों को प्रोग्रामिंग मेथोडोलॉजी, सॉर्टिंग, सर्चिंग और उनके इम्प्लीमेंटेशन के बारे में जानकारी दी और समझाया एवं छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया।
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के हेड श्री सादिक अंसारी ने मुख्य अतिथि और कार्यशाला में शामिल श्री मुनीर सिद्दीकी श्री कामिल अंसारी श्री सदान खान अमीना खातून समेत लगभग 70 सम्मलित शिक्षिक शिक्षिकाओं छात्र एवं छात्राओं का धन्यवाद किया।
शमीम अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

