अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से दो बाइक सवार घायल

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। शनिवार की देर शाम मसौली ईदगाह के निकट अज्ञात वाहन की चपेट मे आने बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये जिसमे इलाज के दौरान एक युवक की ट्रामा सेन्टर लखनऊ मे मृत्यु हो गयी तथा दूसरे घायल का इलाज चल रहा हैं ।
थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नेवला निवासी 37 वर्षीय वीरेन्द्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश अपने पड़ोसी उदयराज पुत्र तेज सिंह के साथ बाइक से कस्बा मसौली जा रहे थे
शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे बाईक सवार जैसे ही ईदगाह के निकट पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टककर मार दी जिससे दोनो बाइक सवार घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल बाईक स्वारो को ऐम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वीरेन्द्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान रविवार की भोर वीरेन्द्र की मौत हो गई।

Don`t copy text!