पूरी सडक कम्पलीट भी नहीं हुई की दरारें पड़ने लगीं

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

सिरौलीगौसपुर। कोटवाधाम से सनांवा मार्ग जो कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत निर्माणाधीन है पूरी सडक कम्पलीट होने से पहले ही सडक में दरारें पड़ने लगी है जिससे प्रतीत हो रहा है कि सडक में मानक के अनुसार सामग्री नहीं डाली गई है सरयू नदी के बाढ क्षेत्र सनांवा तेलवारी आदि गांवों को पंहुच की प्रमुख सडक है जिससे बाढ राहत सामग्री भी बाढ पीड़ितों तक पंहुचायी जाती है।

बताते चलें कि सांसद उपेन्द्र सिंह के प्रयास से कोटवाधाम चौराहे से सनांवा तक 7 किलो मीटर 937,24 करोड़ की लागत से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग पी आई यू ने मेसर्स सिद्वार्थ कन्सट्रक्सन द्वारा निर्माणाधीन है जिसमें पांच वर्षीय अनुरक्षण की लागत 64,58 लाख अनुमोदित है। अभी तक पूरी सडक नाली व पुलियों का निर्माण भी शेष है।बसन्ता फूफू के मन्दिर के पास से कोटवाधाम चौराहे तक सडक नाली निर्माण अब तक नहीं कराया गया है।एक तरफ सडक पूरी बनी भी नहीं है मरौचा रानीपुरवा आदि स्थानों पर सडक फट रही है। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि सडक में सामग्री मानक के अनुरूप नहीं डाली गयी है।तराई के ग्रामीणो एंव कार्यदाई संस्था के मध्य मानक एंव गुणवक्ता को लेकर कई बार नोक झोंक भी हुई किन्तु किसी उच्च अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

Don`t copy text!