पीएम आवास पहुंचे भाजपा नेता एव अधिकारि

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी के आग्रह पर पीएम आवास पहुंचे भाजपा नेता एव अधिकारियो ने लाभार्थी का बढ़ाया मान गदगद हुई आवास की लाभार्थी।
बताते चले कि सोमवार को ग्राम पंचायत अनखा मे विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम था जिसमे सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये इसी दौरान प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी आरती देवी पत्नी संजय कुमार ने कार्यक्रम मे मौजूद भाजपा नेताओं एव अधिकारियो से आवास पर आने के लिए आग्रह किया जिसे स्वीकार करते हुए भाजपा नेता प्रमोद कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम, ग्राम प्रधान मो0 फारुख, पंचायत सचिव उत्तम वर्मा एव प्रताप नारायण ने लाभार्थी के घर पहुंच दलित महिला का मान बढ़ाया। नेताओं एव अधिकारियो को अपने द्वार पाकर महिला गदगद हो गयी।

Don`t copy text!