पुलिस की छपें मेरी से मचा हड़कंप। खिड़की से कूद कर भागे कपल

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में हाईवे के किनारे स्थित एक होटल में बुधवार की दोपहर पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया

छापेमारी के दौरान होटल में पुलिस को आधा दर्जन से अधिक युवक व युवती मिले तथा कपल जोड़ा पुलिस को देख खिड़की से कूद कर भाग गया। पुलिस के पकड़ मे आये सभी युवक युवती बालिग होने पर हिदायत देकर छोड़ दिया है ।
बुधवार को क्षेत्राधिकारी सदर सुमित त्रिपाठी , प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज सुधीर कुमार सिंह एव महिला थानाध्यक्ष के साथ सफदरगंज थाना के अंतर्गत अयोध्या लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम बरियारपुर मोड के निकट गीता होटल एव रेस्टोरेंट पर छापेमारी की गई थी। शिकायत थी कि होटल में सेक्स रैकेट चलता है। पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया पुलिस द्वारा होटल में बने कमरों की जांच पड़ताल शुरू की गई तो अलग-अलग कमरों में आधा दर्जन से अधिक लड़के और लड़कियां मिली। इसके अलावा पुलिस की छापेमारी की सूचना मिलने के बाद एक युवक व युवती होटल के पिछले हिस्से में खिड़की से कूद कर भाग निकले। क्षेत्राधिकारी सदर सुमित त्रिपाठी ने बताया कि होटल मे पकड़े गये सभी युवक व युवती 18 वर्ष से अधिक उम्र के थे होटल मे सभी के आधार कार्ड लगे हुए थे जो सभी अपनी मर्जी से आये थे। पुलिस ने स्वयं सेवी संस्थाओ के कार्यकर्ताओं से काउंसलिंग कराकर तथा हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। साथ ही होटल संचालक को हिदायत दी गयी है कि इस तरह के गलत कामो के लिए दुबारा गलती हुई तो होटल का लाइसेंस निरस्त करते हुए कार्यवाही की जायेगी। सीओ सदर सुमित त्रिपाठी ने बताया कि होटल एव रेस्टोरेंट संचालको की मीटिंग कर सीसीटीवी कैमरे लगवाने एव आने वाले वाहनो की इंट्री करने के लिए निर्देशित किया जाएगा इसके आलावा पुलिस की रेंडमम चेकिंग की जायेगी ।

Don`t copy text!