उ0प्र0 पुलिस 40 वीं बैड-मिटन प्रतियोगिता में बाराबंकी पुलिस को मिले गोल्ड सहित चार पदक-

शमीम अंसारी बाराबंकी

बाराबंकी  जनपद मुरादाबाद में उ0प्र0 पुलिस 40 वीं बैड-मिटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें सिविल पुलिस के कुल 08 जोन, पीएसी के 03 जोन व जीआरपी जोन तथा रेडियो जोन कुल 13 जोन की टीमों के कुल 250 महिला/पुरूष खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त टूर्नामेन्ट में बाराबंकी में नियुक्त रेडियो निरीक्षक श्री अशोक गुप्ता, मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मराज उपाध्याय, टीएसआई श्री आनन्द सिंह द्वारा लखनऊ जोन की तरफ से भाग लिया गया। उक्त टूर्नामेन्ट में *टीएसआई श्री आनन्द सिंह को 01 गोल्ड व 01 सिल्वर, नि0 श्री धर्मराज उपाध्याय को 01 सिल्वर तथा रेडियो निरीक्षक श्री अशोक गुप्ता को 01 कांस्य पदक* प्राप्त हुआ।

13.12.2023 को उक्त खिलाड़ी/पुलिस अधिकारी अपने-अपने मेडल के साथ जनपद आये जहां पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा उक्त पदक, खिलाड़ियों को पहनाकर उनकी प्रशंसा की गयी एवं उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया। तदोपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नाराय़ण सिंह द्वारा भी उपरोक्त खिलाड़ियों को पदक मिलने की बधाई दी गयी।

Don`t copy text!