अलग-अलग ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

सिरौली गौसपुर बाराबंकी ।तहसील क्षेत्र की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई जिसका ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार निकाली गई संकल्प यात्रा सबसे पहले ग्राम पंचायत राजापुर पहुंची जहां पर शासन द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं में किसान सम्मन निधि, स्वास्थ्य शिक्षा आंगनबाड़ी आदि योजनाओं की जानकारी दी गई।
चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई इस दौरान उज्जवला योजना आयुष्मान योजना राशन कार्ड के अतिरिक्त स्वास्थ्य तथा कृषि विभाग ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जानकारियां दिया। ग्राम पंचायत राजापुर औलिया लालपुर, परसा, दरवेशपुर में यात्रा के द्वारा ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ दिलाते हुए उन्हें सरकार की चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारियां दी गई । औलिया लालपुर में बच्चों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन्हें ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र कुमार वर्मा ने थाली भेंटकर प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा, डाक्टर अशोक कुमार पशुपालन विभाग, अर्चना वर्मा, अभिषेक कुमार,ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र कुमार वर्मा ,श्रीमती शोभा वर्मा , ज्योती शर्मा ग्राम सचिव राजेश कुमार रावत कुलदीप वर्मा रामप्रताप वर्मा कुलदीप श्रीवास्तव राजापुर में जीनत सिद्दीकी, नीलू राय, पूनम वर्मा आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!