सहसवान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। आज शुक्रवार को ब्लॉक परिसर सहसवान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ इसमें हिंदू समाज से जुड़े 20 जोड़ों ने सात जन्मों के बंधन में बंधने के लिए फेरे लिए ब्लॉक सहसवान के 15 जोड़ो ने सात फेरे लिए तो वही ब्लॉक दंहगवा के पांच जोड़ो ने फेरे लिए आयोजित इन कार्यक्रमों में वर वधु के साथ ही उनके परिजनों ने भी हिस्सेदारी की ब्लॉक प्रशासन द्वारा समारोह को भव्यता पूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए पहले से ही आवश्यक तैयारियां पूरी की गई। थी विवाह के बाद नव दंपतियों को सरकार द्वारा उपलब्ध उपहारों को भेंट किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव, नायब तहसीलदार सत्येंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार,डीके भारद्वाज, नगर अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी,पियूष महेश्वरी, अवढर शर्मा, हिमांशु महेश्वरी, अर्जुन पाटकर व ग्राम प्रधान सहित नगर के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!